संस्थायें गुरु सतगुरु सन्तमत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संस्थायें गुरु सतगुरु सन्तमत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

02 मई 2011

एक ही टाइम में इतने सतगुरु होने का क्या कारण है ?

अभी कुछ ही दिन पहले हरियाणा के सुशील जी ने मुझसे एक प्रश्न पूछा था । जिसका मैंने सही उत्तर दे दिया । उस पर सुशील जी चकित हो गये । और उन्होंने ये प्रतिक्रिया की - आपने कहा था कि वास्तविक हँसदीक्षा के बारे में तमाम मंडलों के पुराने साधक भी ठीक से नहीं जानते ( 50 -50 साल पुराने भी ) और आपने ये भी कहा था कि इससे आगे की जो बडी दीक्षा है ( परमहँस दीक्षा ) वो इस समय पूरे विश्व में सिर्फ़ आपके मंडल में ही दी जाती है । क्या ये सब 100 % सच है ?

****
वास्तव में सुशील जी का चकित होना कुछ हद तक सही ही है । आईये । इसके पीछे क्या कारण छुपे होते हैं ? इस पर चर्चा करते हैं ।
सबसे पहले कबीर साहब को लेते हैं । इनके 10 000 { कोई कोई इस संख्या को 70 000 भी बताता है । } शिष्य हुये थे । जिनमें सिर्फ़ चार को पूरा ग्यान प्राप्त हुआ था । अब 10 000 को ही मान लिया जाय । तो सिर्फ़ 4 शिष्यों को ग्यान होना कि वे आगे गुरु बन सकें । बङी अटपटी बात लगती है । इसका क्या मतलब हुआ । कबीर साहब में कमी थी ? या उनके शिष्यों में कमी थी ? जाहिर है । कबीर साहब तो पूर्ण गुरु ही थे । निर्विवाद थे । जरूर उनके शिष्यों में ही कमी रही होगी ।
रामकृष्ण परमहँस के शिष्यों में सिर्फ़ विवेकानन्द जी को पूरा ग्यान प्राप्त हुआ था । उनके बाकी शिष्यों को नहीं । वो भी अन्त समय में । और इससे पहले कि इस ग्यान का किसी को उत्तराधिकारी बनाते । उन्होंने शरीर त्याग दिया ।

रैदास जी की शिष्या मीरा को ही सिर्फ़ लास्ट तक का ग्यान प्राप्त हुआ था । और मीरा जी ने कोई शिष्य नहीं बनाया था । जबकि रैदास जी के ढेरों अन्य शिष्य रहे होगे ।
ऐसे ही अनेक सच्चे सतगुरुओं के उदाहरण दिये जा सकते हैं । जिनके किसी एक या दो पूर्ण समर्पित शिष्य को ही ग्यान प्राप्त हुआ ।
लेकिन इनकी परम्परा लम्बे समय तक चलती रही । कबीर रैदास आदि की परम्परा आज तक चली आ रही है ।
मेरे मन में एक प्रश्न अक्सर उठा । सभी सन्तमत वाले यह बात स्वीकार करते हैं कि एक समय में शरीरधारी सदगुरु एक ही होते हैं । गुरु अनेक हो सकते हैं ।
अब चलिये । इसी सिद्धांत को मान लेते हैं । तो एक ही मिशन की प्रमुख शाखाओं में अनेक महात्माओं को उनके शिष्य और वह मिशन सतगुरु कहता है । फ़िर उसकी और छोटी शाखाओं के आश्रम में भी एक एक सतगुरु विराजमान होते हैं ।

दरअसल ये शब्दों का ऐसा खेल है कि अपने नाम के आगे सदगुरु से नीचा कोई लगाना ही नहीं चाहता । दरअसल ये गद्दी के उत्तराधिकारी होते हैं । ग्यान के उत्तराधिकारी नहीं ।
तो अब इनसे ये पूछा जाय कि सन्तमत जब ये कहता है कि एक टाइम में एक ही सतगुरु होता है । और उसी ग्यान पर आधारित आप बात कर रहे हो । तो फ़िर आपके ही एक ही मिशन में इतने सतगुरु कैसे हो गये ?? दुनियाँ में एक ही टाइम में इतने सतगुरु होने का क्या कारण है ? ये सवाल किसी के मन में नहीं आता । और आपस में भी ये टक्कर के दो या अधिक मंडल वाले मिलते हैं । तब भी ऐसा सवाल नहीं करते ।
अब मैं सुशील जी की शंका का समाधान करता हूँ । उदाहरण के लिये कामिनी जी ने जिस संस्था का जिक्र किया था । उसके संस्थापक को निश्चय ही बृह्म तक का ग्यान प्राप्त हुआ था । और वह सच्चा भी था । लेकिन दुर्भाग्य से इस ग्यान का भी सार गृहण करने वाला 40 % योग्य शिष्य भी उन्हें मुश्किल से मिला ।
बाद में उसे { शिष्य को } 5 % वाला भी नहीं मिला । और इस तरह इस संस्था के लिये ये आंतरिक ग्यान किताबी होकर रह गया । बस मान लो । हम आत्मा है । और प्रभु की शरण में हैं । ऐसे प्रार्थना करो । वैसे प्रार्थना करो । हो गया मोक्ष ।
अब इनके ध्यान तरीके पर गौर करो । इससे अच्छा तरीका बाबा रामदेव का कपाल भांति । अनुलोम विलोम । कुम्भक { ॐ को दीर्घ जपना } आदि है ।
ये आप तरीके से करें । तो वाकई यौगिक रूप से मानसिक और शारीरिक लाभ होगा । पर आत्मिक लाभ इससे नहीं होगा । इस तरह ये संस्था बस एक स्कूल की तरह बनकर रह गयी । जिससे लोग शुद्ध आचरण और ग्यान की बेसिक थ्योरी सीखते हैं ।

दूसरे मैंने एक बात कई जगह कही है । हरेक संस्था पर उसके योगी या सन्त गुरु की योग पावर के हिसाब से समय की " आन " लगी होती है कि ये इतने समय तक ? प्रभावशाली रहेगी । उसके बाद कृमशः उसका प्रभाव क्षीण होता जायेगा । और ऐसा ही हो जाता है ।
रही सही कसर बाद के खिलाङी { जो काफ़ी बाद में ऐसे आश्रमों में गुरु सतगुरु आदि बनते हैं } अपने मनमुखी भाव । अपना अलग प्रभाव जमाने की चेष्टा आदि के कारण उस ग्यान का अपनी अटपटी और सारहीन बातों से कचरा करके रख देते हैं ।
तो सुशील जी आप ऐसी किसी भी संस्था का इतिहास ले लें । उसके संस्थापक गुरु या सतगुरु । जिन्होंने काफ़ी कठिनाई से ग्यान प्राप्त किया । काफ़ी मुसीवतें झेलकर प्राप्त किया । उन तक । उनके सामने ही उसी टाइम में जो खास शिष्य थे । उन तक । उसके बाद " उन " शिष्यों के कुछ शिष्यों को 30 - 40 % । और उसके बाद । आन के अनुसार 10 या 15 % ग्यान ही रह जाता है । और ये प्रभाव भी खत्म होते ही ग्यान किताबी होकर रह जाता है । बाद में मनमुखी आचरणों वाले के हाथ संस्था पहुँच जाने पर ये ग्यान संकृमित होकर दूषित हो जाता है । और तभी लोगों का ग्यान पर से विश्वास उठ जाता है ।
इसी उदाहरण से कोई भी असली हकीकत समझ सकता है । हमारी भी यदि ऐसी कोई संस्था बनती है । तो अधिकतम 120 साल बाद ये बात आधी भी नहीं रहेगी । जो आज है ।
अब मैं आप सबको एक रहस्य की बात बताऊँ । ये संस्थायें भी चलती तो ईश्वर की इच्छा से ही हैं । तब ऐसा क्यों ?
ये दरअसल बाद में लोगों मैं ग्यान । गुरु । सतगुरु । परमात्मा के प्रति भाव बनाने का कार्य करती हैं । इन स्कूलों से निकले योग्य शिष्य अपने पुण्य कर्मों और उच्च भावों के अनुसार स्वतः ही गुरु और सतगुरु के पास पहुँच जाते हैं ।
और आगे का कार्यकृम शुरू हो जाता है । अतः इनका भी उपयोग है ।