पुनर्जन्म के कुछ उदाहरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुनर्जन्म के कुछ उदाहरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

10 नवंबर 2011

पुनर्जन्म के कुछ उदाहरण

प्राचीन काल से ही हमारे गृंथो में पुनर्जन्मवाद के सूत्र मिलते हैं । किन्तु आज जिस अर्थ में पुनर्जन्म की जो घटनाएं हमें देखने सुनने को मिलती हैं । हमारे गृंथों में उस प्रकार की घटनाओं का चित्रण नहीं मिलता । पुनर्जन्म की अवस्था में व्यक्ति को पूर्व जन्म की कई बातें याद रहती हैं । किसी अबोध बालक या किसी युवती द्वारा अपने पूर्व जन्म की बातें बताने के जो वृतांत पढने सुनने में आते हैं । कुछ ऐसे ही उदहारण मैं यहां प्रस्तुत कर रहा हूं ।
1 पूर्वजन्म की कहानी - उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में एक विशाल ताप विधुत परियोजना है । वहीं कार्यरत एक कर्मचारी का 4 वर्षीय पुत्र दिन में जब साइरन की आवाज सुनता है । तो एकदम बेचैन हो जाता है । और बाहर की ओर निकल पडता है । जब उसे कई दिन ऐसा करते देखा गया । तो उसकी मां ने उससे पूछा कि - आखिर तू कहां चल देता हैं ?
उसने अस्पष्ट सी भाषा में जो कुछ बताया । उससे उसके परिवार वाले हतप्रभ रह गए । उसके कहने का तात्पर्य था - लंच का समय हो गया है । घर पर मेरी पत्नी और दोनों बच्चे मेरे साथ खाना खाने के लिये बैठे मेरी राह देख रहे होंगे ।  4 वर्ष का वह बालक स्थान तो भलीभांति नहीं बता पाया । लेकिन वह ज्यों ज्यों बडा होता गया । त्यों त्यों परिवार के विषय में और अधिक चिंताएं प्रकट करता गया । 6 वर्ष तक उसकी यह स्थिति हो गई कि वह घर छोडकर निकल जाता था । पूर्व जन्म में उसकी मृत्यु कैसे हुई ? यह उसे स्पष्ट याद नहीं रह गया था । इस द्वंद्वात्मक स्थिति में उसका मानसिक विकास अवरूद्ध होने लगा था । तभी उस क्षेत्र के एक प्रख्यात तांत्रिक ने किन्हीं विशिष्ट उपायों से उसे पूर्व जीवन का विस्मरण कराया । तब कहीं जाकर वह सहज जीवन जी सका ।
2 पूर्वजन्म की कहानी - 9 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ के रायगढ जिले के समीप के एक गांव का 10-11 वर्ष का एक बालक किसी दूसरे गांव में पढता था । एक दिन जब वह स्कूल से आ रहा था । तो अचानक उसे पूर्व जन्म की कुछ स्मृतियाँ हो आईं । और वह उन दोनों गांवों के बीच में ही अपने सहपाठियों को यह कहकर कि - अब मैं यहां से नहीं जाऊंगा । समाधि में बैठ गया । तबसे वह आज तक उस स्थान पर समाधिस्थ है । और पता नहीं । कब तक समाधिस्थ रहेगा । दूर दूर से उसे देखने के लिये प्रतिदिन बहुत से लोग आते जाते रहते हैं । जिंदल फ़ैक्टरी के मालिक ने उसके लिए वहां चबूतरा भी बना दिया है । कभी कभी वहां मेला सा भी लगता है ।
3 पूर्वजन्म की कहानी - यह घटना अंबाला के श्रीकृष्ण स्वरूप जी के साथ की है । जो एक व्यवसायी हैं । एक दिन दिल्ली आते समय उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई थी । कार का हाल इतना बुरा हो गया कि आरी से काट काटकर उन्हें निकाला गया था । तब तक उनकी सांसें हल्की हल्की चल रहीं थी । बीच में एक ऐसा समय आया । जब इलेक्ट्रो कार्डियो ग्राम में ह्रदय की धडकनों की स्थिति बताने वाला पर्दा सीधी सपाट रेखा देने लगा था । यह

स्थिति लगभग 4 से 5 मिनट तक रही । और फ़िर सामान्य हो गई । लगभग 6 महीने इन्टेंसिव केयर यूनिट में रहने के बाद जब वह पूर्ण स्वस्थ होकर घर वापस आए । तब उनके आचार विचार में आश्चर्यजनक परिवर्तन आ चुके थे । पहले की शराबखोरी । रासरंग । पार्टियों में आना जाना सब छूट गया । वे देर देर तक कमरे में चुपचाप ध्यानमग्न बैठे रहने लगे । उनके परिवार के सदस्य उनके अंदर आए इस परिवर्तन से हैरान थे । बाद में उन्होंने अपने धनिष्ठ मित्रों को यह रहस्य बताया कि दुर्घटना के पश्चात उन्होंने अनुभव कर लिया कि मृत्यु क्या होती है । उन्होंने अपना अनुभव इस प्रकार बताया - अचानक उनकी देह । उनका अस्तित्व । किसी अंधकार में खो गया है । जहां से निकलने में उन्हें बहुत अधिक छटपटाहट और वेदना हो रही है । अचानक उन्हें ऐसा लगा कि जैसे कोई उन्हें अपनी बांह के स्पर्श से किसी खुले स्थान पर तैराकर ले गया हो । सामने उन्होंने नीली आभा देखी । और नीली आभा से परे हटकर उन्हें एक विचित्र और काली आकृति दिखाई दी । जिसने अपनी मुख मुद्रा को अमरीकी आदिवासी की तरह रंगों और पंखों से सजा रखा था । वह हाथ में भाला तानकर अनजानी और अस्पष्ट सी भाषा में कुछ कह रही थे । और धमका रही थी । या वापस भेजने के संकेत दे रही थी । इसी अवस्था में उन्हें अपनी वायु के समान हल्की देह में पुन: एकदम से गुरूत्वाकर्षण का आभास हुआ । और अचानक वे जीवित हो उठे ।
4 पूर्व जन्म की कहानी - यह कथा उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र की है । एक सामान्य ईश्वर भक्त गृहस्थ था । वह पेशे से कृषक था । और उसका एक भरापूरा परिवार था । उसकी एक दिन लगभग 60 वर्ष की आयु में सामान्य रूप से मृत्यु हो गई । सामान्य घटना समझकर परिवार वालों ने अन्त्येष्टि का प्रबन्ध किया । और थोडी दूर स्थित शमशान ले चले । श्मशान स्थल पहुंचकर जब तक लकडी आदि का प्रबंध हो । तब तक शव को एक वृक्ष के नीचे रखकर सगे संबंधी भी विश्राम करने बैठ गए । अचानक वृद्ध के सबसे छोटे पुत्र की निगाह अपने मृत पिता के चेहरे की ओर गई । जिस पर मक्खियां आ रही थीं । उसने उन्हें अपने गमछे से शोक विहवल हो हवा करते हुए पाया कि उसके पिता के होंठ कुछ फ़डक रहे हैं । उसे सहसा अपने आंखों पर विश्वास नहीं हुआ । उनका फ़डकना जारी ही रहा । फ़िर उनके पलकों में भी गति आना आरंभ हो गई । यह देखकर उसने अपने बडे भाइयों को आवाज दी । यह एक असामान्य घटना थी । सभी लोग उसके पास चले गए । तभी किसी रिश्तेदार ने उनके बंधन खोल देने की सलाह दी । ऐसा करने के कुछ देर बार उनके पूरे शरीर में हलचल प्रारंभ हो गई । और लगभग आधे घंटे बाद वह वृद्ध यों उठ बैठा । जैसे उसे कुछ हुआ ही नहीं हो । उसने बताया कि जिस क्षण उसकी मृत्यु हुई । उसी क्षण उसने अपने शरीर से निकलकर और सूक्ष्म शरीर के पास पाया । वह सभी लोगों को भलीभांति देख सुन रहा था । जो उसकी मृत्यु पर शोक कर रहे थे । उसे अपने सभी संबंधी प्रिय तो लग रहे थे । लेकिन अपने इस नए शरीर से वह इतना प्रसन्न था कि उसे किसी के प्रति मोह ममता नहीं रह गई । उसे वहीं खडे

खडे सामने प्रकाश का अनंत पुंज दिखाई दे रहा था । और ऐसी शीतलता अनुभव हो रही थी । जैसी उसने पूरे जीवन में अनुभव नहीं की थी । वह अपने शरीर में लौटना भी नहीं चाह रहा था । उसे ऐसी इच्छा हो रही थी कि वह ऊपर उडता चला जाए । इसी आनंद में उसे अचेतनावस्था आ गई । तभी उसे ध्वनि सुनाई दी कि उसका बहनोई कह रहा है कि इनकी रस्सियां तो ढीली कर दो । और तब भान हुआ कि वह पुन: अपनी देह में वापस आ गया है । उसे लगा जैसे उसका कुछ भाग शेष रह गया हो । और ईश्वर ने उसे पुन: धरती पर भेज दिया हो ।
5 पूर्व जन्म की कहानी -  सीतामढी । बिहार के शिवहर जिले के महुअरिया गांव में 4 वर्षीय आयुष को अपनी पूर्वजन्म की सभी बाते बखूबी याद हैं । उसकी बातों को सुनकर परिजन ही नहीं । बल्कि पूरा इलाका हैरत में है । उदय चंद द्विवेदी को द्वितीय पुत्र आयुष बीते एक सप्ताह से पूर्व जन्म की बातों को धडल्ले से बखान कर रहा है । उसकी मां सुमन देवी बताती है कि पत्र पत्रिकाओं में पढा था कि कुछ लोगों को पूर्व जन्म की बातें याद रहती हैं । परन्तु अब उनके माथे पर ही यह पड गया । वे किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए कहते हैं कि जो भी हो रहा है । वह उनके परिवार के लिए अच्छा नहीं है ।
इधर 4 वर्षीय आयुष ने बताया कि पूर्व जन्म में उसका नाम उज्जैन सिंह था । तथा उसकी पत्नी का नाम बेबी सिंह और माता वीणा देवी थी । वे 3 भाई थे । जिनका नाम धीरज । नीरज व धर्मेन्द्र था । उसका दिल्ली के एलमाल चौक के रोड नं - 4 में भव्य आवास है । तथा चांदनी चौक की गली नं - 5 में भी एक मकान है । जहां उसके बडे भाई नीरज सिंह रहते हैं । उसके पास दो मारूति कार । एक लाइसेंसी बंदूक । तथा एक पिस्टल । एवं कई मोबाईल फ़ोन थे । उसकी तीन बहनें थीं । और ससुराल बिहार के औरंगाबाद जिले में थी । आयुष का दावा है कि उसकी शादी का जोडा आज भी उसकी अलमारी में सजाकर रखा हुआ है । सोने वाले कमरे में उसका और उसकी पत्नी बेबी सिंह का संयुक्त फ़ोटो टंगा हुआ है । आयुष का कहना है कि वह पूर्व जन्म में भवन निर्माण विभाग में ठेकेदारी का कार्य करता था । और सरकारी भवन बनवाता था । उसका कहना है कि उसने बाबा रामदेव का योग भी त्रिकुट गांव में सीखा था । जो आज भी याद है । 4 वर्ष की उमृ में ही आयुष अच्छी तरह से योग भी कर लेता है । वह कहता है कि एक बार उसका एक्सीडेन्ट हो गया था । जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था । 21 सितंबर 2006 की सुबह उसे सांप ने काट लिया । जिसके बाद परिजनों ने इलाज कराया । और वह बेहोश हो गया । जिसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है । आयुष की माँ सुमन देवी का कहना है कि यदि आयुष का कहना सत्य है । तो इसकी मौत सांप के काटने से हुई है । और 21 सितंबर 2006 के दोपहर में ही आयुष का जन्म हुआ था । हालांकि उसके बताये गये जगह का सत्यापन कराया जा रहा है । ( दैनिक भास्कर )
6 पूर्व जन्म की कहानी - जय निरंजन के अनुसार - करीब 1990 के आसपास की बात है । मैं कक्षा 7 में पढता था । मेरे गांव महरहा में डाँ. राकेश शुक्ला के 4 वर्षीय बेटे भीम ने अपने माता पिता से यह कहना शुरू कर दिया कि उसका नाम भीम नहीं है । और न ही यह उसका घर है । उसके द्वारा रोज रोज ऐसा कहने पर एक दिन उन्होंने पूछा कि - बेटा ! तुम्हारा नाम भीम नहीं है । तो क्या है ? और तुम्हारा घर यहां नहीं है । तो कहां है ? इस पर भीम ने जो उत्तर दिया । उससे डाँ. शुक्ला आश्चर्यचकित रह गए । उसने जबाब दिया कि - उसका असली नाम सुक्खू है । वह जाति का चमार है । एवं उसका घर बिन्दकी के पास मुरादपुर गांव में है । उसके परिवार में पत्नी एवं दो बच्चे हैं । बडे बेटे का नाम उसने मानचंद भी बताया । आगे उसने यह भी बताया कि वह खेती किसानी करता था । एक बार खेतों पर सिंचाई करते समय उसके चचेरे भाइयों से विवाद हो गया । जिस पर उसके चचेरे भाइयों ने उसे फ़ावडे से काटकर मार डाला था । भीम ने अपने पिता डाँ. राकेश शुक्ला से अपनी पूर्वजन्म की पत्नी और बच्चों से मिलने की इच्छा भी जतायी । मुरादपुर । महरहा से 3-4 किलोमीटर की दूरी पर ही है । इसलिए डाँ. शुक्ला ने एक दिन उस गांव में जाकर लोगों से सुक्खू चमार और उसके परिजनों के बारे में पूछताछ की । तो उन्हें भीम द्वारा बतायी गयी सारी जानकारी सही मिली । डाँ. शुक्ला के मुरादपुर से लौटने के बाद एक दिन सुक्खू चमार की पत्नी अपने दोनों बच्चों तथा कुछ अन्य परिजनों के साथ डाँ. शुक्ला के घर भीम को देखने आयी । यहां पर भीम ने अपने पूर्व जन्म के सभी परिजनों को पहचाना । एवं उन्हें उनके नाम से संबोधित भी किया । पत्नी के द्वारा पैर छूने एवं रोने पर उसने उसे ढाढस भी बंधाया । और उसके सिर पर हाथ फ़ेरा । जब वे लोग भीम से घर चलने के लिए बोले । तो वह सहर्ष तैयार हो गया । लेकिन डाँ. शुकला एवं उनकी पत्नी ने उसे नहीं जाने दिया । इस घटना के बाद भीम अक्सर अपनी पूर्व पत्नी एवं बच्चों से मिलने की बात करता रहता था । इससे डाँ. शुक्ला काफ़ी परेशान भी हुए । बाद में उन्होने भीम की पूर्वजन्म की स्मृति को समाप्त करने के लिए किसी तांत्रिक की सहायता ली । जिसके बाद में भीम की पूर्वजन्म की स्मृति समाप्त हो गयी । वर्तमान में भीम शुक्ला बी.टेक कर रहा है ।
*************
राजीव जी ! पिछला लेख - पुनर्जन्म विचार काफ़ी बडा हो जाने के कारण कुछ और उदाहरण जो मै देना चाहता था । वो इस मेल के जरिय लिख रहा हूँ । अब अगला मेल आपसे कुछ प्रश्नों के उत्तर हेतु ही लिखूंगा । एक बात तो बतायें जरा - सन्तजनों का आपके आवास पर आवागमन होना । बात कुछ समझ नहीं आयी । आप अपने बारे में तो पहले ही बहुत कुछ बता चुके हैं । तो ये गुत्थी भी सुलझा दीजिये । धन्यवाद । राजू ।
***************
एकमत या विचारधारा के सन्त आपस में अक्सर मिलते रहते हैं । एक दूसरे के स्थानों पर आना जाना भी होता रहता है । गत 9 वर्ष से मैं अद्वैत सन्तों के सम्पर्क में हूँ । इससे पूर्व द्वैत वालों के सम्पर्क में रहा । इन सभी का ही एक दूसरे के यहाँ आना जाना होता रहता है । लोग सतसंग का आयोजन कराते हैं । अथवा विभिन्न कार्यकृमों में भी सन्त एकत्र होते हैं । खोजयुक्त और अच्छे विषय पर जानकारी युक्त लेख हेतु आपका धन्यवाद ।