cocacola pepsi जहर टायलेट क्लीनर harpic लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
cocacola pepsi जहर टायलेट क्लीनर harpic लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

02 नवंबर 2012

coke pepsi ये ठंडा मतलब - टायलेट क्लीनर


राजीव जी ! स्वपन में प्रकाश दिखाई देता है । और अपना खुद का चेहरा सामने दिखाई देता है । ये कैसी स्थिति है । कृपया जरूर बतायें । आपका - सोहन गोदारा ।
ƸӜƷƸӜƷƸӜƷ
pepsi और cocacola राजीव दीक्षित जी की कलम से । भारत में जो सबसे ज्यादा विदेशी कंपनियां काम कर रही हैं । वो अमेरिका से आई हैं । उनमे से 1 नाम है pepsi cola दूसरी का नाम है cocacola  जिसको हम coke pepsi भी कह देते हैं । भारत में बिकने वाले साफ्ट ड्रिंक क्षेत्र में अमेरिका की 2 कंपनियों का एकाधिकार है ।
1990-91 में दोनों कंपनियों का संयुक्त रूप से जो विदेशी पूंजी निवेश था भारत में । उसे सुनकर आश्चर्य करेंगे आप । दोनों ने मिलकर लगभग 10 करोड़ की पूंजी लगाई थी भारत में । कुल जमा 10 करोड़ रुपया ( डालर नहीं ) अर्थशास्त्र की भाषा में इसको Initial Paid up Capital कहते हैं । मतलब शुरुआती पूंजी । वो केवल 10 करोड़ की है । इन दोनों कंपनियों के कुल मिलाकर 64 कारखाने हैं । पुरे भारत में  । और मैं जब उन कारखानों में घूमा । और इनके अधिकारियों से बात करके जानकारी लेने की कोशिश की । क्योंकि इनके वेबसाइट पर इनके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं होती है । इन कंपनियों ने भारत के शेयर बाजार में भी अपनी लिस्टिंग नहीं कराई है । इनका रजिस्ट्रेशन नहीं है । हमारे यहाँ के शेयर मार्केट में । बाम्बे स्टाक एक्सचेंज BSE या NSE में जिन कंपनियों की लिस्टिंग नहीं होती । उनके बारे में पता करना । या उनके आंकड़े मिलना । एकदम असंभव होता है 

। listing होती । तो SEBI - security exchange board of INDIA से सारी जानकारी मिल जाती ।
इन कंपनियों के 1 बोतल पेय की लागत मात्र 70 पैसे होती है । आप कहेंगे कि - मुझे कैसे मालूम ? भारत सरकार का 1 विभाग है । जिसका नाम है BICP ब्यूरो ऑफ़ इंडस्ट्रियल कास्ट एंड प्राईसेस । यही वो विभाग है । जिसे भारत में उत्पन्न होने वाले हर औद्योगिक उत्पादन की लागत पता होती है । वहीं से मुझे ये जानकारी मिली थी । आप हैरान हो जायेंगे ये जानकर कि 70 पैसे का जो ये लागत है । इनका वो एक्साइज डयूटी देने के बाद की है । यानि एक्स फैक्ट्री कीमत है ये । अगर 1 बोतल 10 रुपया में बिक रहा है । तो लगभग 1500% का लाभ । ये कंपनी 1 बोतल पर कमा रही है 1500% और 

जब पेप्सी और कोका कोला के 64 कारखानों में होने वाले 1 वर्ष के कुल उत्पादन के बारे में पता किया । तो पता चला कि ये दोनों कंपनियाँ 1 वर्ष में 700 करोड़ बोतल तैयार करके भारत के बाजार में बेंच देती हैं । और कम से कम 10 रूपये में 1 बोतल वो बेचती हैं । तो आप जोडिये कि हमारे देश का 7000 करोड़ रुपया लूटकर वो भारत से ले जाती हैं । और इस 7000 करोड़ रूपये की लुट होती है । 1 ऐसे पानी को बेच कर । जिसमें जहर ही जहर है । 1 पैसे की न्यूट्रीशनल वैल्यू नहीं है इसमें ।
भारत के कई वैज्ञानिकों ने पेप्सी और कोका कोला पर रिसर्च करके बताया कि इसमें मिलाते क्या हैं ? पेप्सी और कोका कोला वालों से पूछिये । तो वो बताते नहीं हैं । कहते हैं कि - ये फ़ार्मूला टाप सीक्रेट है । ये बताया नहीं जा सकता । लेकिन आज के युग में कोई भी सीक्रेट को सीक्रेट बना के नहीं रखा जा सकता । तो उन्होंने अध्ययन करके बताया कि - इसमें मिलाते क्या हैं ? तो वैज्ञानिको का कहना है । इसमे कुल 21 तरह के जहरीले कैमिकल मिलाये जाते हैं ।
कुछ नाम बताता हूँ । इसमें पहला जहर जो मिला होता है - सोडियम मोनो ग्लूटामेट । और वैज्ञानिक कहते हैं कि - ये कैंसर करने वाला रसायन है । फिर दूसरा जहर है - पोटैसियम सोरबेट । ये भी कैंसर करने वाला है । तीसरा जहर है - ब्रोमिनेटेड वेजिटेबल ऑइल BVO  ये भी कैंसर करता है । चौथा जहर है - मिथाइल बेन्जीन । ये 

किडनी को ख़राब करता है । पाँचवा जहर है -  सोडियम बेन्जोइट । ये मूत्र नली का । लीवर का कैंसर करता है । फिर इसमें सबसे ख़राब जहर है - एंडोसल्फान । ये कीड़े मारने के लिए खेतों में डाला जाता है । और ऊपर से होता है । ऐसे करते करते इसमें कुल 21 तरह के जहर मिलाये जाते हैं । 
ये 21 तरह के जहर तो 1 तरफ हैं । और हमारे देश के पढ़े लिखे लोगों के दिमाग का हाल देखिये । बचपन से उन्हें किताबों में पढ़ाया जाता है कि - मनुष्य को प्राण वायु आक्सीजन अंदर लेनी चाहिए । और कार्बन डाई आक्साइड बाहर निकालनी चाहिए । ये जानने के बावजूद भी गटागट कर उसे पी रहे हैं । और पीते ही एकदम नाक में जलन होती है । और वो सीधा दिमाग तक

जाती है । और फिर दूसरा घूंट भरते हैं - गट गट गट । और हमारा दिमाग इतना गुलाम हो गया है । आज हम  बिना coke pepsi के जहर के किसी भी शादी विवाह पार्टी के बारे में सोचते भी नही । कार्बन डाई आक्साइड  । जो कि बहुत जहरीली गैस है । और जिसको कभी भी शरीर के अन्दर नहीं ले जाना चाहिए । और इसीलिए इन कोल्ड ड्रिंक्स को " कार्बोनेटेड वाटर " कहा जाता है । और इन्ही जहरों से भरे पेय का प्रचार भारत के क्रिकेटर और अभिनेता अभिनेत्री करते हैं । पैसे के लालच में । उन्हें देश और देशवासियों से प्यार होता । तो ऐसा कभी नहीं करते । पहले आमिर खान ये जहर बिकवाता था । अब उसका भांजा बिकवाता है । अमिताभ बच्चन । शाहरुख खान । रितिक रोशन । लगभग सबने इस कंपनी का जहर भारत मे बिकवाया है । क्योंकि इनके लिए 

देश से बड़ा पैसा है । पूरी क्रिकेट टीम इन दोनों कंपनियो ने खरीद रखी है । और हमारी क्रिकेट टीम के कप्तान धोनी जब नया नया आये थे । तब मीडिया में ऐसी खबरें आती थी । रोज 2 लीटर दूध पीते हैं धोनी । ये दूध पीकर धोनी बनने वाला धोनी । आज पूरे भारत को पेप्सी का जहर बेच रहा है । और 1 बात ध्यान दें । जब भी क्रिकेट मैच के दौरान water break होती है । तब इनमें से कोई खिलाड़ी pepsi coke क्यों नहीं पीता ? क्योंकि ये सब जानते हैं । ये जहर है । इन्हें बस ये देश वासियों को पिलाना है ।
ज्यादातर लोगों से पूछिये कि - आप ये सब क्यों पीते हैं ? तो कहते हैं कि - ये बहुत अच्छी क्वालिटी का है । अब पूछिये कि - अच्छी क्वालिटी का क्यों है । तो कहते हैं कि - अमेरिका का है । और ये उत्तर पढ़े लिखे लोगों के होते हैं ।
तो ऐसे लोगों को ये जानकारी दे दूँ कि - अमेरिका की 1 संस्था है FDA - Food and Drug Administration और 

भारत में भी ऐसी ही 1 संस्था है । उन दोनों के दस्तावेजों के आधार पर मैं बता रहा हूँ कि - अमेरिका में जो पेप्सी और कोका कोला बिकता है । और भारत में जो पेप्सी कोक बिक रहा है । तो भारत में बिकने वाला पेप्सी कोक । अमेरिका में बिकने वाले पेप्सी कोक से 40 गुना ज्यादा जहरीला होता है । सुना आपने ? 40 गुना । मैं % की बात नहीं कर रहा हूँ । और हमारे शरीर की 1 क्षमता होती है । जहर को बाहर निकालने की । और उस क्षमता से 400 गुना ज्यादा जहरीला है । भारत में बिकने वाला पेप्सी और कोक । तो सोचिये । बेचारी आपकी किडनी का क्या हाल होता होगा ? जहर को बाहर निकालने के लिए । ये है । पेप्सी कोक की क्वालिटी ? और वैज्ञानिकों का कहना है कि जो ये पेप्सी कोक पियेगा । उनको - कैंसर । डायबिटीज । ओस्टियोपोरोसिस । ओस्टोपिनिया । मोटापा । दाँत गलना । जैसी 48 बीमारियां होगी ।

पेप्सी कोक के बारे में आपको 1 और जानकारी देता हूँ । स्वामी रामदेव जी इसे टायलेट क्लीनर कहते हैं । आपने सुना होगा ( ठंडा मतलब - टायलेट क्लीनर ) तो वो कोई इसको मजाक में नहीं कहते । या उपहास में नहीं कहते हैं । देश के पढ़े लिखे मूर्ख लोग समझते है कि ये बात किसी ने ऐसे ही बना दी है ।
इसके पीछे तथ्य हैं । ध्यान से पढ़ें । तथ्य ये कि - टायलेट क्लीनर harpic और पेप्सी कोक की Ph value 1 ही है । मैं आपको सरल भाषा में समझाने का प्रयास करता हूँ । Ph 1 इकाई होती है । जो acid की मात्रा बताने का काम करती है । और उसे मापने के लिए Ph मीटर होता है । शुद्ध पानी का Ph सामान्यतः 7 होता है । और 7 Ph को सारी दुनिया में सामान्य माना जाता है । और जब पानी में आप हाइड्रो क्लोरिक एसिड । या सल्फ्यूरिक एसिड । या फिर नाइट्रिक एसिड । या कोई भी एसिड मिलायेंगे । तो Ph का वैल्यू 6 हो जायेगा । और ज्यादा एसिड मिलायेंगे । तो ये मात्रा 5 हो जाएगी । और ज्यादा मिलायेंगे । तो ये मात्रा 4 हो जाएगी । ऐसे ही करते करते

जितना acid आप मिलाते जाएंगे । ये मात्रा कम होती जाती है । जब पेप्सी कोक के एसिड का जाँच किया गया । तो पता चला कि वो 2.4 है । और जो टायलेट क्लीनर होता है । उसका Ph और पेप्सी कोक का Ph एक ही है - 2.4 का मतलब इतना ख़राब जहर कि आप टायलेट में डालेंगे । तो ये झकाझक सफ़ेद हो जायेगा । इस्तेमाल करके देखिएगा ।
और हम लोगों का हाल ये है । घर में मेहमान के आते ही । ये जहर उसके आगे करते हैं । दोस्तो ! हमारी महान भारतीय संस्कृति में कहा गया है । अतिथि देवो भव । मेहमान भगवान का रूप है । और आप उसे टायलेट साफ पिला रहे हैं ।
अंत में राजीव भाई कहते हैं  कि - देश का युवा वर्ग सबसे ज्यादा इस जहर को पीता है । और नपुंसकता की बीमारी सबसे ज्यादा ये जहर पीकर हो रही है । और कहीं न कहीं मुझे लगता है । ये pepsi coke पूरे देश पूरी जवान पीढ़ी 

को खत्म कर देगा । इसलिए हम सबको मिलकर स्कूलों कालेजों में जा जाकर बच्चों को समझाना चाहिए । राजीव भाई का कहना है - आप बस स्कूल कालेजों में जाते ही उनके सामने इस pepsi coke से वहाँ का टायलेट साफ करके दिखा दीजिए । 1 मिनट में ही वो मान जा्येंगे ।
और बच्चे अगर मान गये । तो उनके घर वाले खुद पर खुद मान जाएंगे । वो 1 कहावत है न son is a father of father बच्चा बाप का बाप होता है । तो बच्चों को समझाये । बच्चे ये जहर छोड़ें । बड़े छोड़ें । और इस दोनों अमेरिकन कंपनियो को अपने देश से भगायें । जैसे हमने east india company को भगाया था । वन्दे मातरम ।
राजीव भाई कहते हैं - 1997 में जब उन्होंने पेप्सी और कोक के खिलाफ अभियान शुरू किया था । तो वो अकेले थे । लेकिन आज भारत में 70 संस्थाएं हैं । जो पेप्सी कोक के खिलाफ अभियान चला रहीं हैं । हम खुश हैं कि इनके बिक्री में कमी आयी है । और इनकी 60% sale कम हुयी है । 1997 में ये 

दोनों कंपनियां कुल 700 करोड़ बोतल बेचती थी । और आज 50 करोड़ के लगभग बिकती है । लेकिन दोस्तो ! यह भी बहुत ज्यादा है । लेकिन अगर हम सब संकल्प लें । ये जहर न खुद पियेगे । न किसी को पिलायेंगे । तो ये 50 करोड़ बोतलें बिकनी भी बंद हो जायगी । और ये दोनों कंपनियां अपने देश अमेरिका भाग जाएंगी । वन्देमातरम । यहाँ जरूर जरूर click करे !
http://www.youtube.com/watch?v=XmzcYwFyObc
http://www.facebook.com/photo.php?fbid=298622713577295&set=a.247926088646958.48221.245769338862633&type=1&theater
ƸӜƷƸӜƷƸӜƷ

When you're a mom and you have three children, nothing bothers you . Trust me . Who cares what people say ? I've got other things to deal with ~ Faith Hill
ƸӜƷƸӜƷƸӜƷ
A little boy who was earning 25 paise for his poetry ( shero-sayri ) in Ram Leela during d yrs of late 1970 has now bcm d owner of property worth Rs. 2 500 crores. Dat little boy is now d richest actor of bollywd with assets given below Bungalow in Mumbai, Palm island, London Red chillies offices in Mumbai & U.S. World Class VFX & Animation studio in Mumbai Tv Serials & Ads 

prod. house Brand Ambassador of Hyundai,Nokia, Tag Heur, Royal Stag, Belmonte, Dish Tv etc. IPL Team Truly a king . Once there was a poor kid who lost his parents at an early age . had no body to look after him , himself had a sister to take care of . one day after a hard try to geta job failing , tired and worn out, , went crying in the streets of mumbai , suddenly faced the oberai hotels and Shouted in frustration - ONE DAY I WILL BUY THIS CITY . the kid was - SHAH RUKH KHAN
ƸӜƷƸӜƷƸӜƷ
I am fully convinced that the soul is indestructible, and that its activity will continue through eternity. It is like the sun, which, to our eyes, seems to set in night; but it has in reality only gone to diffuse its light elsewhere ~Johann Wolfgang von Goethe