जे कृष्णमूर्ति जे के रोलिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जे कृष्णमूर्ति जे के रोलिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

08 अप्रैल 2012

जे कृष्णमूर्ति एण्ड जे के रोलिंग

जे कृष्णमूर्ति या जिद्दू कृष्णमूर्ति का जन्म 12 may 1895 को तमिलनाडु में हुआ था । और इनकी मृत्यु 17 feb 1986 को हुयी । जे कृष्णमूर्ति दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बेहद कुशल एवं परिपक्व लेखक थे । इन्होंने प्रवचन कर्ता के रूप में बेहद ख्याति प्राप्त थी । जे कृष्णमूर्ति मानसिक क्रान्ति । बुद्धि की प्रकृति । ध्यान । और समाज में सकारात्मक परिवर्तन किस प्रकार लाया जा सकता है ? इन विषयों आदि के बहुत ही गहरे विशेषज्ञ थे ।
जे कृष्णमूर्ति का जन्म तमिलनाडु के एक छोटे से नगर में निर्धन ब्राह्मण परिवार में हुआ था । इनके पिता जिद्दू नारायनिया ब्रिटिश प्रशासन में सरकारी कर्मचारी थे । जब कृष्णमूर्ति केवल 10 साल के थे । तभी इनकी माँ संजीवामा का निधन हो गया । बचपन से ही इनमें कुछ असाधारणता थी । थियोसोफ़िकल सोसाइटी के सदस्य पहले ही किसी विश्व गुरु के आगमन की भविष्यवाणी कर 


चुके थे । श्रीमती एनी बेसेंट और थियोसोफ़िकल सोसाइटी के प्रमुखों को जे कृष्णमूर्ति में वह विशिष्ट लक्षण दिखाई दिये । जो कि एक विश्वगुरु में होते हैं । एनी बेसेंट ने जे कृष्णमूर्ति की किशोरावस्था में ही उन्हें गोद ले लिया । और उनकी परवरिश पूर्णतया धर्म और आध्यात्म से ओत प्रोत वातावरण में हुई ।
थियोसोफ़िकल सोसाइटी के प्रमुख को लगा कि - जे कृष्णमूर्ति जैसे व्यक्तित्व का धनी ही विश्व का शिक्षक बन सकता है । एनी बेसेंट ने भी इस विचार का समर्थन किया । और जिद्दू कृष्णमूर्ति को वे अपने छोटे भाई की तरह मानने लगीं । 1912 में उन्हें शिक्षा के लिए इंगलैण्ड भेजा गया । और 1921 तक वे वहाँ रहे । इसके बाद विभिन्न देशों में थियोसोफ़िकल पर भाषण देने का कृम चलता रहा । जे कृष्णमूर्ति ने सदैव  इस बात पर बल दिया कि प्रत्येक मनुष्य को मानसिक क्रान्ति की आवश्यकता है । और उनका यह भी मत था कि इस तरह की क्रान्ति किन्हीं बाह्य कारक से सम्भव नहीं है । चाहे वह धार्मिक राजनैतिक या सामाजिक किसी भी प्रकार की हो ।
1927 में एनी बेसेंट ने उन्हें विश्व गुरु घोषित किया । किन्तु 2 वर्ष बाद ही कृष्णमूर्ति ने थियोसोफ़िकल विचार

धारा से नाता तोड़कर अपने नये दृष्टिकोण का प्रतिपादन आरम्भ कर दिया । अब उन्होंने अपने स्वतंत्र विचार देने शुरू कर दिये । उनका कहना था कि - व्यक्तित्व के पूर्ण रूपान्तरण से ही विश्व से संघर्ष और पीड़ा को मिटाया जा सकता है । हम अन्दर से अतीत का बोझ और भविष्य का भय हटा दें । और अपने मस्तिष्क को मुक्त रखें । उन्होंने - Order of the star को भंग करते हुए कहा कि - अब से कृपा करके याद रखें कि मेरा कोई शिष्य नहीं हैं ? क्योंकि गुरु तो सच को दबाते हैं । सच तो स्वयं तुम्हारे भीतर है । सच को ढूँढने के लिए मनुष्य को सभी बंधनों से स्वतंत्र होना आवश्यक है ।
कृष्णमूर्ति ने बड़ी ही फुर्ती और जीवटता से लगातार दुनिया के अनेकों भागों में भृमण किया । और लोगों को शिक्षा दी । और लोगों से शिक्षा ली । उन्होंने पूरा जीवन एक शिक्षक और छात्र की तरह बिताया । मनुष्य के सर्वप्रथम मनुष्य होने से ही मुक्ति की शुरुआत होती है । किंतु आज का मानव हिन्दू । बौद्ध । ईसाई । मुस्लिम । अमेरिकी । या अरबी है । उन्होंने कहा था कि - संसार विनाश की राह पर आ चुका है । और इसका हल तथाकथित धार्मिकों और राजनीतिज्ञों के पास नहीं है ।
जिद्दू कृष्णमूर्ति की इस नई विचार धारा की ओर समाज का बौद्धिक वर्ग आकृष्ट हुआ । और लोग पथ प्रदर्शन के लिए उनके पास आने लगे थे । उन्होंने अपने जीवन काल में अनेक शिक्षा संस्थाओं की स्थापना की । जिनमें दक्षिण भारत का ऋषि वैली स्कूल विशेष उल्लेखनीय है । भारत के इस महान व्यक्तित्व की 91 वर्ष की आयु में 17 feb 1986 में मृत्यु हो गई ।
*************

जे के रोलिंग en J. K  Rowling Joanne Rowling जोन रोलिंग उर्फ़ Joanne Kathleen Rowling जोन कैथलीन रोलिंग आज के ज़माने की सबसे मशहूर लेखिकाओं में से एक हैं । अंग्रेज़ी भाषा में लिखे उनके उपन्यास कृम हैरी पॉटर  21वीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है ।
जे के रोलिंग ने मिथक और कल्पना की एक नयी और अनोखी दुनिया बनायी है । जिसका मुख्य पात्र हैरी पॉटर है । ये दुनिया जादू और चमत्कार से भरी पड़ी है । हैरी पॉटर ख़ुद एक अनाथ जादूगर है । और वो तन्त्र मन्त्र और जादू टोने के विद्यालय हॉग्वार्टस जाता है । कहानी हैरी की एक आतंकवादी और शैतानी जादूगर वोल्डेमॉर्ट से दुश्मनी के बीच घूमती रहती है । इस सिलसिले में कुल 7 उपन्यास हैं ।
*******************
What is reality....what is truth...
Please visit the link
http://www.jkrishnamurti.org/krishnamurti-teachings/view-video/washington-talks-full-version--1-of-2.php
*****************
और वि‍स्‍तार से पढ़ें । इन लिंक पर -
http://www.jkrishnamurtionline.org/index.php
http://www.jkrishnamurtionline.org/display_excerpts.php?eid=36
*******************
प्रमुख वेबसाइटस पते


Krishnamurti Foundation of India,
Chennai, India : Vasanta Vihar, 124 Greenways Road, Madras 600 028
Tel: (91)(44) 24937803/24937596 Fax: (91)(44) 24952328
Email: publications@kfionline.org Web: www.kfionline.org
Fundación Krishnamurti Latinoamericana, Barcelona, Spain Tel: (34) 938 695 042
Web:www.kfa.org E-mail: fkl@fkla.org Web: www.fkla.org
Krishnamurti Foundation Trust, Brockwood Park, Bramdean, England
Brockwood Park Bramdean, Hampshire SO24 0LQ, England
Tel: +44 (0) 1962 771525 Fax: +44 (0) 1962 771159
Email: info@kfoundation.org Web: www.kfoundation.org
Krishnamurti Foundation of America, Ojai, California, USA
P.O.Box 1560, Ojai, CA 93024, USA. Tel: 805-646-2726 Fax: 805-646-6674
*****************
जे कृष्णमूर्ति साहित्य का वृहद हिन्दी, गुजराती और पंजाबी अनुवाद  http://www.jkrishnamurtionline.org/index  पर भी उपलब्ध है ।
 साभार - गूगल ।